फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई का हत्यारोपी भेजा जेल

Thu, 12 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। चचेरी भाभी से अवैध संबंधों के चलते उसके पति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सुनौरी निवासी सुम्मी लाल पुत्र तुलसी ने अपने चचेरे भाई प्रभु पुत्र काशीराम की मंगलवार रात घर के दरवाजे पर कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक बना कर पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को मौके से बरामद कर लिया था। घटना की जानकारी पर रात में क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली थी।

मृतक के पिता काशीराम पुत्र सुक्के अहिरवार ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि हत्यारोपी के मृतक की पत्नी संगीता से अवैध संबंध थे। इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें