फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में छीने रुपये और चेन, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Aug 2017 01:14 AM IST
amarujala
विज्ञापन
thief lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत गांधी नगर निवासी युवक से नाराहट में शोभायात्रा के दौरान गले से सोने की जंजीर और रुपये छीनकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र गांधी नगर निवासी मनोज कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात अगस्त को वह नाराहट कस्बा स्थित शोभायात्रा में गया हुआ था। इसी दौरान नाराहट निवासी महेश कुशवाहा पुत्र प्यारेलाल, धनीराम, बालमुकुंद, बृजलाल, दयाराम, रामगोपाल, राजू और 10-15 अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन और 36468 रुपये छीन लिए। जब मैंने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पट्टे की जमीन पर कब्जे का मुकदमा दर्ज  
ललितपुर। बानपुर थानांतर्गत पट्टे की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौगान गांव के लेखपाल प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वरतला मौजा गांव निवासी लोगों ने गांव के मौजा पर ही स्थित पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जमीन की नाप हो जाने के बाद भी आरोपी ने कब्जा नहीं छोड़ा। लेखपाल की तहरीर पर गांव निवासी गजराज पुत्र लाखन यादव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज 
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत वंशीपुरा मोहल्ले से बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नदीपुरा मोहल्ला निवासी सौरभ साहू पुत्र कोमल साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अगस्त को वंशीपुरा मोहल्ले से उसकी बाइक बदमाशों ने चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें