फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
सीआईए रेवाड़ी ने एनएच-71 से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर के बलभद्र सराय निवासी अरविंद शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी अनुसार सीआईए को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इनोवा गाड़ी में सवार होकर झज्जर की ओर से एनएच 71 से होते हुए रेवाड़ी आ रहा है। एएसआई इंद्रजीत के नेतृत्व में टीम गठित कर एनएच 71 पर नाकाबंदी करा दी गई। कुछ ही समय बाद झज्जर से आ रही एक इनोवा गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस ने गाड़ी में सवार आरोपी अरविंद को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें