वाहन की चपेट में आकर अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। बाइकसवार तीन लोगों को डीसीएम की चपेट में आ गए जिससे बाइक सवार नीतेश (20) की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। बाइक सवार युवक बालेश (21) गांव बहोरनपुरा के पास ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना नयागांव के गांव सराय अगहत निवासी नीतेश कुमार की बुआ की रविवार को बारात आनी थी। जिसे लेकर शनिवार को वह अपने दोस्त मनोज निवासी नगला सावा अलीगंज, इसकी बहन आरती पत्नी तेजपाल को बुलाने अलीगंज गया था। देर शाम नीतेश बाइक से दोनों को लेकर गांव आ रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे थाना नयागांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही डीसीएम की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से नीतेश की मौत हो, जबकि मनोज, आरती घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। थाना, कसबा बागवाला निवासी बालेश (21) शनिवार को किसी काम से जैथरा गए थे। दे ररात वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव बहोरनपुरा के पास ट्रक की चपेट में आ गए इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
मातम में बदली खुशियां, शादी की तारीख बढ़ाई
नीतेश की बुआ की शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया। बारात को लेकर हुई सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।
जैथरा के युवक की कुरावली में मौत
शनिवार दोपहर कुरावली के गांव लखौरा के पास बाइकसवार बाप-बेटी, दामाद को रोडवेज ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रेमसिंह (42) निवासी तिगरा बमौरा जैथरा की मौत हो गई। देररात जैसे ही शव गांव पहुंचा,तभी परिवार में कोहराम मच गया।