फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घात लगाकर हमला, दस घायल

Tue, 30 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
मडावरा (ललितपुर)। पुरानी रंजिश व खेत में जानवर घुसने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के एक दर्जन लोगों ने गोलियां चलाते हुए  कुल्हाड़ी व फरसा से हमला किया, जिससे एक परिवार के दस लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 थाना मडावरा के गांव कबराटा निवासी निरपत लोधी की गांव में एक परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार को निरपत सिंह की भैंस विरोधी पक्ष के खेत में आ गई, जिसके चलते दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। सोमवार को सुबह विरोधी पक्ष के एक दर्जन लोग खेत में छिप गए। उन्होंने सुबह घर से निकले निरपत  पक्ष के पूरन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पूरन के परिजन मौके की ओर भागे।
 
परिजनों के आते ही घात लगाये बैठे लोगों ने बंदूक, कुल्हाड़ी, फरसा एवं लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान निरपत सिंह (50 वर्ष),  महाराज सिंह (45वर्ष), मंगल सिंह व शीलरानी पत्नी निरपत छर्रे लगने से घायल हो गए। वहीं जोधन सिंह, भरत रानी पत्नी जोधन, रघुराज सिंह के अलावा रहीस सिंह, गुलाब सिंह, केशर बाई पत्नी गुलाब सिंह सहित  दस लोग घायल हो गए। हमलाव करने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


इनमें से निरपत पुत्र सुल्तान सिंह, शीलरानी पत्नी निरपत,  महाराज सिंह पुत्र निरपत, रघुराज  सिंह पुत्र जोधन सिंह व जोधन सिंह पुत्र सुल्तान सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें