फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई से मारपीट में दो अज्ञात समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई से मारपीट में दो नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। सरचार्ज माफी समाधान योजना के तहत लगाने वाले विद्युत मेगा शिविर और अभियान के दौरान रविवार को शहर के मुहल्ला रामनगर में एक बिजली कनेक्शन काटने पर अवर अभियंता के साथ मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेज छीनने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ।
विज्ञापन

पाली-बिरधा विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता चंद्रप्रकाश व अन्य विद्युत कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार को उनकी टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सरचार्ज समाधान योजना के तहत बिजली मेगा शिविर लगाकर शहर के मुहल्ला रामनगर, वंशीपुरा में चेकिंग के कार्य कर रही थी। अभियान के दौरान उन्होंने करीब 11.45 बजे 16 हजार 347 रुपए की बकाएदारी पर एक उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन काट दिए और आगे चेकिंग करने के बाद दोपहर में करीब सवा दो बजे राठौर के होटल में दोपहर का भोजन करने लगे कि तभी कनेक्शन कटने से क्षुब्ध रामनगर, वंशीपुरा निवासी मदन रजक व प्रीतम रजक अपने साथ दो अन्य लोगों के साथ वहां आए और गालियां देते हुए जेई साहब कहां हैं पूछने लगे। जब चंद्रप्रकाश ने खुद को जेई बताया तो इतना कहते ही उक्त लोग उनके साथ मारपीट करने लगे और उनके हाथ से सरकारी दस्तावेज डायरी व मोबाइल छीन लिया। तभी मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने यूपी डायल 100 को फोन लगाया, जिस पर वह उन्हें आगे मुहल्ले में चेकिंग करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अवर अभियंता की तहरीर पर थाना कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें