फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही लाइन हाजिर, होगी जांच-City

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सिपाही लाइन हाजिर, होगी जांच
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद में मारपीट कर लेनदेन के बाद बदमाश व उसके साथियों को छोड़े जाने के मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने दो सिपाहियों को निलंबित कर पूरे प्रकरण में जांच बैठा दी है। छोड़े गए शातिर ने चलती ट्रेन से विधायक की बुआ का सामान चोरी किया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों के कार्यकाल की जांच भी कराने के निर्देश दिए हैं।
11 फरवरी को नगर विधायक रवि शर्मा की बुआ बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर स्टेशन जा रही थीं, इसी बीच बदमाश ने जेवरात व रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया था। पुलिस ने पूरे प्रकरण की पड़ताल कर बदमाश को चिह्िनित कर लिया था। इसी बीच पिछले सप्ताह नवाबाद पुलिस ने बदमाश के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद बदमाश को भी हिरासत में ले लिया था। रात भर मारपीट करने के बाद लेनदेन कर रुपये लेकर तीनों को पुलिस ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी नगर विधायक रवि शर्मा के पास पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर अधिकारियों से शिकायत की थी। सिपाहियों को जानकारी लगने के बाद उनके हाथ पांव फूल गए थे। सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच बैठाते हुए सिपाही सूर्या व अजय को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच एसपी सिटी श्रीप्रकाश शुक्ला को सौंपी गई है। जांच में कुछ और पुलिसकर्मी भी फंस सकते हैं। बताया गया कि इस पूरे प्रकरण में थाने में तैनात एक और सिपाही की भूमिका भी शमिल रही। जांच में उक्त सिपाही समेत कुछ और भी फंस सकते हैं। इस घटना के बाद थानों में तैनात खास सिपाही अधिकारियों की नजरों में आ चुके हैं। अधिकारियों ने गोपनीय नजर रखवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने कई को उठाया
मामला उजागर होने के बाद पुलिसकर्मी भरपाई में लग गए। पुलिसकर्मियों समेत पूरा थाना बदमाश समेत उनके साथियों को खोजने में जुट गया है, कई को उठाकर उनसे पूछताछ की लेकिन अब कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगा दिया है। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें