फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा डिस्कनैक्शन ड्राइव के तहत काटे 62 बिजली कनैक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ अभियंता ने किया डिस्कनेक्शन टीमों का निरीक्षण
विज्ञापन

ललितपुर। सौभाग्य योजना के तहत हर गरीब और हर घर तक बिजली कनेक्शन पहुंचाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। शिविरों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ललितपुर खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां राजस्व वसूली और गांव में बेहतर बिजली पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा जारी की गई तीन दिवसीय मेगा डिस्कनेक्शन ड्राइव के तहत गठित टीमों का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शासन द्वारा हर घर बिजली हर गांव बिजली पहुंचाने की मंशा के अनुरुप सौभाग्य योजना शुरु की गई है। इसके तहत उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली मुहैया कराई जा रही है। हालांकि इसमें बीपीएल श्रेणी के लोगों को पचास रुपए प्रतिमाह की दर से दस माह में पांच सौ रुपए बिल में जुड़ लिए जाएंगे। यह कनैक्शन उक्त उपभोक्ता को केबल मीटर, बल्व व बोर्ड समेत मुहैया कराया जाएगा। यह योजना 31 मार्च 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना में एपीएल और बीपीएल श्रेणी के लोगों को शामिल किया गया है। इसके लिए शासन द्वारा 17 दिसंबर से विधिवत योजना का शुभारंभ करने जा रहा है। जिसके तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में दस गांव में अवर अभियंताओं के माध्यम से लोगों को बिजली कनैक्शन देने के लिए शिविर लगाए जाने हैं। इसी के तहत शुक्रवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरपीएस तोमर ने जिला परिषद स्थित विद्युत खंडीय कार्यालय पहुंचकर राजस्व वसूली और बकाया की समीक्षा की। उन्होंने यहां ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी और निजी नलकूप कनैक्शनों के लिए ट्रांसफार्मर और फीडरों से बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क कनैक्शन देने की तैयारियों की समीक्षा भी की। विभाग द्वारा तीन दिन के लिए शुरु की गई मेगा डिस्कनैक्शन ड्राइव योजना के तहत दस हजार से अधिक राशि के बकाएदारों के खिलाफ लगाई गई चैकिंग टीमों का नदीपुरा स्थित गोविंदनगर में पहुंचकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि शहर के इस योजना के तहत चार टीमें लगाई गई हैं, जो दस हजार से अधिक के बकाएदारों के कनैक्शन काटेंगी। पहले दिन इस योजना के तहत 13.72 लाख रुपए के बकाएदार 62 उपभोक्ताओं के विद्युत कनैक्शन काटे गए, जबकि 12.24 लाख रुपए की राजस्व वसूली भी की गई है। उन्होंने बताया कि विद्युत बिलिंग में सुधार के लिए विभाग द्वारा पैरा बिलिंग क्वालिटी लागू की गई है, जिसके तहत मीटर रीडरों को हर माह की 25 तारीख को पूर्ण बिलिंग कार्य खत्म करना होगा। इसमें बिलिंग का क्या प्रतिशत रहा है, आईडीएफ और आरडीएफ कनैक्शनों का जो प्रतिशत है, उन्हें कुल जितने बिल बने हैं उनमें से घटाकर जो प्रतिशत आएगा, उससे बिलिंग का सुधार या खराब का प्रतिशत का आंकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ललितपुर में पिछली बार सुधार का प्रतिशत मात्र 62 प्रतिशत रहा था, जो इस बार सुधरकर 83 प्रतिशत तक पहुंचा है। यह प्रतिशत मीटर रीडरों को 95 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक व निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता परशुराम सिंह, अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश, अधिशासी अभियंता मीटर बाबूलाल, उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता पंकज मौर्य, मोहित सोनी, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें