सदनशाह क्षेत्र में मारपीट, मुकदमा दर्ज
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के सदनशाह, कैलगुवां तिराहा और पठापुरा में जमकर लाठियां चलीं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लाठियां भांजी गई, जिसमें संबंधित थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन सदनशाह निवासी मुहम्मद शुमान ने तहरीर देकर बताया कि वह दरवाजे पर था तभी मुहल्ले के दानिश व तीन अन्य उसके साथी आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला नदीपुरा निवासी विवेक सेन ने तहरीर देकर बताया कि कैलगुवां तिराहा पर हसन समेत दो लोग आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आई है। इसी प्रकार थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम नैगुवां निवासी केश कुमार ने तहरीर में बताया कि गांव के प्रकाश सिंह दो लोगों ने उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत कस्बा नाराहट के सीताराम ने पुलिस को बताया कि मुकेश समेत तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर शराब पीकर मारपीट की। थाना पूराकलां अंतर्गत ज्ञानवती ने तहरीर में बताया कि गांव के महिपाल समेत दो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पूराकलां के ग्राम मोगनी निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि गांव के सूल राजा समेत दो लोगों ने उसके साथ गाली- गलौज कर मारपीट की। महरौनी के ग्राम सुकाड़ी निवासी नंदराम ने बताया कि गांव के कीरत समेत तीन लोगों ने उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट की। इन मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसी प्रकार कोतवाली के मोहल्ला पठापुरा में शुक्रवार की देर रात को दो पक्षों में लाठियां चलीं। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सभी भाग खड़े हुए। सुबह होने पर जब नशा उतरा तो दोनों पक्षों में सुलह हो गई।