फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मौके पर दो प्रार्थना पत्रों को किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रार्थना पत्रों को किया निस्तारण
विज्ञापन

डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (ललितपुर)। नए वर्ष के पहले मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 02 प्रार्थनापत्रों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन

पाली तहसील में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों व तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न फरियादियों ने जिलाधिकारी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना, साथ ही उनके शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आम जनमानस और प्रशासन के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से होता है, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ता। उनकी समस्याओं का निस्तारण एक ही स्थान पर हो जाता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अन्यथा की स्थिति संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही भी अमल में लायी जाएगी। आज के संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 07, विकास विभाग के 15, विद्युत विभाग के 04, पुलिस विभाग के 03, समाज कल्याण विभाग के 02 तथा अन्य विभागों के 03 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रार्थनापत्रों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एमएम बेग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी पाली विधेश, उपायुक्त स्वत: रोजगार इन्द्रमणि त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रभा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आकाश सचान सहित अन्य जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें