दोमाना। चिनौर पुलिस ने 42 ग्राम चिट्टे के साथ कश्मीर निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान मुखत्यार अहमद और नसीर अहमद निवासी त्रिकंजान, तहसील बोनियार, बारामुला के रूप में हुई है। एसडीपीओ दोमाना संदीप गुप्ता के अनुसार चिनौर चौकी प्रभारी रंजीत सिंह राओ ने बनतालाब के ठठर क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। दोनों से पूछताछ की जा रही है।