बीडीओ समेत चार पर रंगदारी मांगने का मुकदमा
ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत डोंगराकलां गांव निवासी युवक द्वारा शिकायत करने से नाराज होकर युवक के घर में घुसकर रंगदारी की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर विकास खंड अधिकारी समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डोंगरा कलां गांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र शंकर ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर बताया कि 31 जनवरी को वह घर पर था। तभी ब्लाक विरधा में की गई शिकायत से नाराज होकर विरधा के विकास खंड अधिकारी गांव के सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सेकेट्री मनोज सोनी व लेखपाल रामप्रकाश घर में घुस आये और गालीगलौज कर 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।