फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: घर में घुसकर दिनदहाड़े चुराई नकदी और जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर दिनदहाड़े चुराई नकदी और जेवरात
विज्ञापन

दो पान की दुकानों में चोरियां कर चोर दे रहे कोतवाली पुलिस को चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरियों की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने जहां पान की दुकानों को निशाना बनाया, वहीं मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को जहां पुलिस लगाम लगाने में सक्षम नहीं दिख रही है, वहीं मामलों का खुलासा न होने के कारण शहरवासी भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। चोरी की घटनाओं के पीड़ितों ने पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
तालाबपुरा स्थित के डोंड़ाघाट निवासी अभिषेक निरंजन पुत्र प्रमोद सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह परिवार में हुई गमी में शामिल होने के लिए पिपरिया पाली गांव गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी व बीमार पिता ही मौजूद थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात चोर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जा पहुंचे। जहां चोरो ने कमरे में रखे बक्से के ताला तोड़कर बक्से में रखा तीन तोला सोने का हार, एक डेढ़ तोला को छोटा हार, सोने की अंगूठी, चांदी की 10 बिछिया व 50 हजार नकदी चोरी कर ली। दूसरी मंजिल से आवाज आते देख जब उसकी पत्नी ऊपर पहुंची तो यह देख अज्ञात चोर भागने लगे। चोरों को निकलते देख महिला घबरा कर नीचे आ गई और पति को सूचना दी। पीड़ित ने मौके पर आकर कमरे में सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। महिला ने अज्ञात चोरों की उम्र करीव 25-30 वर्ष बताई है। चोर सफेद कलर की शर्ट पहने हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार की देर रात चोरों ने दो पान की दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और सामान चोरी कर लिया। तालाबपुरा मुहल्ला निवासी शंकर लाल साहू पुत्र हरप्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात जब वह स्टेशन रोड के पास चौधरी मार्केट में स्थित पान की दुकान को बंद करके घर गया हुआ था। तभी अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान के ताले चटका कर दिये, लेकिन गनीमत रही वह कुछ ले जाने में सफल नही हो सके। इसी प्रकार मुहल्ला नई बस्ती निवासी मनीष कुमार जैन पुत्र हुकुमचंद्र जैन ने बताया कि सोमवार की रात वह स्टेशन रोड स्थित पान की दुकान बंद कर घर गया हुआ था। तभी अज्ञात चोरो ने दुकान के ताले चटकाकर पान की दुकान में रखी दस हजार की नगदी व गुटखा, सिगरेट, अगरबत्ती व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


खुलासे की उम्मीद हो रही खत्म
शहर क्षेत्र में जहां अभी तक पुलिस पुराने चोरियों के मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, हर रोज घट रही चोरी की वारदातों का खुलासा करना भी एक चुनौती बना हुआ है। हाल ही में पुलिस ने दतिया निवासी एक युवक को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन वह भी पुलिस की मुस्तैदी को चकमा देकर कोतवाली परिसर से फरार हो गया। ऐसे में स्थानीय लोग चोरी की वारदातों का खुलासा होने पर संदेह जता रहे हैं। वहीं पुलिस की गस्त व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें