फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वॉट टीम ने अवैध असलहा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वॉट टीम ने असलहा के साथ एक को पकड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अब पुलिस प्रशासन भी सजग हो गया है और अपराधियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयार कर ली गई है। इसके तहत रविवार को स्वॉट टीम ने थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छायन के पास अजान तिराहा पर ग्राम नैनवारा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से देसी पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता व क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को स्वॉट टीम प्रभारी अनवर अहमद अपनी टीम और प्रभारी निरीक्षक महरौनी संजय कुमार शुक्ला और पुलिस बल के साथ अवैध असलहों की तस्करी की जानकारी पर छापामारी कार्रवाई की। इस दौरान प्रवीण कुमार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो देशी तमंचा, एक देशी पिस्टल एवं छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। स्वॉट टीम में उपनिरीक्षक अनवर अहमद, पर्वत सिंह, रविंद्र कटियार, अजमत उल्ला, अवधेश यादव, मो. शफीक, राघवेंद्र, सुनील कुमार, सलाउद्दीन के अलावा महरौनी थाने से प्रभारी निरीक्षक के अलावा अफजल अहमद, नीरज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें