फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान में दबकर एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खदान में दबकर एक की मौत
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी कोतवाली अंतर्गत ग्राम भैरा निवासी ब्रजेश रैकबार (27) पुत्र सुकराम की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ गांव के बाहर पीली मिट्टी खोदने गया हुआ था। दोपहर को खदान धसने से पांच लड़के मिट्टी में दब गए। ग्रामीणों ने एलएनटी की मदद से सभी को बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर ब्रजेश रैकबार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पंच नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
विज्ञापन

ब्रजेश, देशराज, सोहन, मोहन निवासी भैरा दोपहर के समय सभी एक साथ गांव के बाहर बनी मिट्टी की खदान से पुताई हेतु मिट्टी खोदने के लिए गए थे। सभी लड़के खदान के अंदर जाकर मिट्टी खोदने लगे। मिट्टी खोदते समय अचानक खदान धस गई और सभी लड़के मिट्टी में दब गए। आसपास के लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में एल एन टी को बुलाया गया। खदान पर पहुंचने में एलएन टी मशीन को लगभग 2 घंटे पहुंचने में लगे और मौके पर पहुंचकर धंसी हुई मिट्टी को अलग कर दबे युबकों को बाहर निकाला और आननफानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देशराज , शोहन ,मोहन ब्रजेश को भर्ती कराया गया। जहां पर शोहन, मोहन को मामूली चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार कर दिया गया बही देशराज की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें