बैंकों में चेकिंग कर जांची सुरक्षा व्यवस्था
मड़ावरा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। साथ ही संदिग्धों लोगों से पूछताछ की।
कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों में थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में मड़ावरा पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही बैंकों में मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैंकों में मौजूद संदिग्धों की तलाशी ली एवं उपभोक्ताओं से पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें बैंकों से स्वयं लेन देन करने एवं दलालों के चंगुल से दूर रहने की सलाह दी गई। वहीं पुलिस ने बैंक कर्मियों से बैंकों में दलाली करने वालों की जानकारी ली गई तो बैंक कर्मचारियों ने अनभिज्ञता जताई। इस संबंध में बैंक प्रबंधकों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति बैंक में दलाली करते या संदिग्ध अवस्था मे घूमता दिखाई दे तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। इसी प्रकार मदनपुर थाना मुख्यालय पर वाहनों की चेकिंग एसआई उदयवीर सिंह के नेतृत्व में हुई। जहां कुल 10 वाहनों से यातायात नियमों के उल्लंघन करने के दोष में 1300 रूपये शमन शुल्क वसूला गया।