पीएम आवास योजना की धनराशि का किया दुरुपयोग
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जैरवारा व जखौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के रुपये निकालकर धनराशि का दुरुपयोग करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विकासखंड जखौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गनेश रायकवार व अशोक ने प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि का दुरुपयोग व अमानत में खयानत की है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जखौरा निवासी राजेश, अशोक, आशाराम व राजो ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धनराशि का दुरुपयोग कर अमानत में खयानत की है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रह्मकुमार रिछारिया ने तहरीर देकर ग्राम वसवां निवासी हीरालाल पर प्रधानमंत्री आवास योजना में धनराशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। इस पर थाना जखौरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।