फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरडी जवान की ड्यूटी के दौरान मौत
विज्ञापन

महरौनी। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मनपुर के निवासी पीआरडी जवान कोमल पाल की ड्यूटी के दौरान ह्दयगति रुकने से मौत हो गई।
इंदिरा चौराहा पर कोमल पाल ड्यूटी कर रहे थे, अचानक उनके सीने में दर्द होना शुरू हो गया। साथी जवान ने उनकी कमीज खोलकर छाती मलने की कोशिश की और तत्काल नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, पर, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक गरीब परिवार से था। उसके पास महज एक एकड़ जमीन है और लंबे समय से इलाज चल रहा था। इलाज के लिए वह एक एकड़ जमीन पहले बेच चुका था। लोकसभा चुनाव में स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी ड्यूटी लगा दी गई थी। वह इंदिरा चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात था कि अचानक तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें