पशुओं से भरी गाड़ी ले जाते पकड़ा
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंगरिया में एक पिकअप गाड़ी में पशुओं को ठूंसकर ले जाते पकड़े जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थाना पाली में तैनात एसआई रामसिंह सोमवार की रात को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हाइवे पर एक ढाबा पर भैंसों से भरी पिकअप गाड़ी खड़ी है। इसमें पशुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। उन्होंने हमराही सिपासियों के साथ मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें चार भैंस व एक पड़ा को लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप गाड़ी के चालक मध्य प्रदेश के बीना निवासी मोहम्म्द जावेद एवं गुढ़ा खिरिया निवासी रसीद खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।