जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। थाना कोतवाली के ग्राम बुढ़वार में एक वर्ष पूर्व घर में घुसकर मारपीट कर कट्टा से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम बुढ़वार निवासी गंगाराम के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने गांव के मनोज और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।