फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: मड़ावरा सड़क दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- अलग-अलग हुई घटनाएं, एक की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए। जिसमें से एक की हालात नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम थाना गिरार अंतर्गत ग्राम धौरीसागर निवासी वीर बहादुर पुत्र जसराज ठाकुर और प्यारेलाल पुत्र रामघोषी रैकवार अपनी बाइक से सौंरई से वापस अपने गांव की ओर वापस जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, उनकी बाइक अभी गोराकला तिराहे के पास पहुंची ही थी। तभी चालक बाइक से संतुलन खो बैठा। दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को डायल 100 एंबुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्यारेलाल पुत्र रामघोषी रैकवार को मृत घोषित कर दिया एवं गंभीर रूप से घायल वीर बहादुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे हादसे में अपनी बहन के घर जा रहे एक बाइक सवार ने खेत से लौट रही महिला को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि जिला टीकमगढ़ के जसवंतनगर निवासी रहीस पाल भैयालाल थाना भाईदूज पर मड़ावरा के ग्राम सौंरई अपनी बहन के यहां जा रहे थे। इस बीच कस्बा मड़ावरा के रवि पेट्रोल पंप के पास अपने खेत से लौट रही कस्बा निवासी गिरजा पत्नी छक्कू कुशवाहा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत बाइक चालक घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें