फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक ने लगाया हैड कांस्टेबिल पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक ने सिपाही पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को दोपहर में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात एक चिकित्सक ने महरौनी से मुजरिम लेकर आए एक कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप लगाया। चिकित्सक ने हैड कांस्टेबल पर कार्रवाई के लिए उसके खिलाफ मेमो कोतवाली पुलिस को भेजा है।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. सच्चिदानंद ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित मेमो में लिखा कि वह आठ मई 2019 को दो बजे से आठ बजे तक इमरजेंसी ड्यूटी पर जिला अस्पताल में थे। दोपहर 3.50 बजे पर महरौनी एसआई एवं कांस्टेबल दो मुल्जिमों को लेकर आए। वह एक्स-रे कराने की स्लिप लिए थे। कांस्टेबल ने उनसे मुल्जिमों का उसी समय एक्स-रे कराने को कहा, जिस पर मैंने कहा कि एक्स-रे सुबह आठ बजे से दो बजे तक होता होता है। आरोप है कि कांस्टेबल ने चिल्लाते हुए कहा कि लिखकर दे दो कि एक्स-रे सुबह आठ से दो बजे तक ही होगा। इस पर उन्होंने कहा कि वह उसकी शिकायत एसपी और डीएम से फोन पर कर रहे हैं, तो उसने कहा मैंने अपने बाल धूप में सफेद नहीं किए हैं, मैं सबको देख लूूंगा। साथ ही वह चिल्लाकर जेलर का नंबर मांगने लगा और बेइज्जती कर धमकी दी कि वह उन्हें देख लेगा। चिकित्सक ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि यह घटना दोपहर 3.50 बजे की है। उन्होंने कांस्टेबल पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के नाम मेमो भेजा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी पुलिस कर्मियों द्वारा इमरजेंसी में चिकित्सकों के साथ अभद्रता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें