नौकरी के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप
ललितपुर। थाना बार के एक गांव निवासी महिला ने नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि ने बीते बीस दिन पूर्व नौकरी लगवाने के लिए एक फार्म दिया। जिसे भरकर पीड़िता ने उक्त जनप्रतिनिधि व उसके साथी को दे दिया। जिस पर विपक्षियों ने कहा कि कुछ दिन बाद साक्षात्कार के लिए ललितपुर चलना होगा। जिस पर वह सात अगस्त को आए और साक्षात्कार के लिए ललितपुर की कहकर घर से अपने साथ ले गए। उसे गल्ला मंडी के पीछे एक मकान में ले गए। जहां पर शाम चार बजे साक्षात्कार के लिए कहने लगे। कुछ ही देर में कमरे के दरवाजे बंद कर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही परिजनों से शिकायत करने पर बच्चों व पति को जान से मारने की धमकी दी। शाम छह बजे बाइक से पीड़िता को घर ले आए। जिसके बाद से दोबारा संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।