फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहों पर कार्रवाई होना तय, डीएम ने एसडीएम को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शव मामले के लापरवाहों पर कार्रवाई तय
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण एक अज्ञात युवक का शव पिछले एक सप्ताह से शव गृह में रखा सड़ता रहा। मीडिया में मामला उछलने के बाद इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना लगभग तय है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सदर उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित को अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। इस क्रम में उपजिलाधिकारी ने अपनी जांच शुरू भी कर दी है। इसके साथ ही सीएमओ डा. प्रताप सिंह द्वारा भी विभागीय जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी और इस पूरे मामले में लापरवाही किसके द्वारा बरती गई है, यह भी साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते चार दिसंबर को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास देवगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे लगभग 34 वर्षीय अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। युवक को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल के कर्मियों ने शव को अस्पताल परिसर में बने शव गृह में रखवा दिया, लेकिन इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को नहीं दी। इस कारण आगे की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी और शव सड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें