लाखों के माल को चोरों ने किया पार
महरौनी। महरौनी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम जखौरा में गुरुवार की रात्री में सिरनाम सिंह के घर में घुसकर चोरों ने कमरे में लगे ताले को लोहे के सरिया से ताला चटका कर कमरे में रखे बक्सों और सूटकेस में रखे जेवर और नगदी चुरा ले गये। जखौरा गांव में एक वर्ष में हुई कई चोरियां हो चुकी है। लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नही हो सका, अब तक और अभी तक हुई चोरियों के मामले भी पंजीकृत नही किये गये। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
जखौरा निवासी सिरनाम सिंह तनय पर्वत सिंह बांसी में स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। घर पर राजेश पत्नी सिरनाम सिंह और बच्चे सोये हुए थे। जिस कमरे में पत्नी और बच्चे सोये हुए थे चोरों द्वारा बाहर से कुण्डी चढ़ा दी थी और आंगन में लगे बल्ब को कपड़े से ढक दिया था ।और चोरो द्वारा कमरे में लगे ताले को सरिये से तोड़ कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर गये ।
परिजनों ने बताया कि पिता के आपरेशन हेतु 47 हजार रुपया नगदी रखी हुई थी , और एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी , दो मंगल सूत्र , दो जोड़ी पायल, एक करदौनी चोर चुरा कर ले गये ।जब रात्रि को बच्चों को बाथरूम लगी तो उन्होंने दरवाजा खोल तो दरवाजा बाहर से कुंडी लगी होने से दरवाजा नही खुला। जिसपर राजेश ने जोर जोर से पड़ोसियों को आवाजें दी। शोर सुनकर पड़ोसी जाग कर आए और बाहर से लगी कुंडी को खोला गया। अंदर की ओर लगे दरवाजों की भी कुंडी चोरो द्वारा लगा देने से अंदर भी नही जा पा रहे थे ।तो फिर बाहर से मकान पर चढ़ कुंडी खोली जब राजेश ने कमरा खुला देखा और अन्दर का माजरा देखकर होश उड़ गए। कमरे में रखे बक्से और सूटकेस बिखरे पड़े थे और उसमे रखा समान और नगदी गायब थी। जखौरा गांव में एक वर्ष में ज्ञान सिंह, देवी सिंह, खूब सिंह, अमित सिंह, गोविंद सिंह की भी पहले चोरी हो चुकी है, लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। चोरों के हौसले बुलंद है, अभी तक जो चोरियां हुई है उनके मामले पुलिस थाने में दर्ज नहीं किए हैं।