फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में 800 से अधिक कशमीरी लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलवामा में जवानों पर हमले के बाद पुलिस कश्मीर से आकर प्रदेश में रह रहे लोगों का ब्योरा जुटा रही है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर के विभिन्न स्थानों पर 800 से अधिक छात्र एवं कश्मीर के लोग रह रहे हैं। पुलिस सभी पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजकर कश्मीर से आकर विभिन्न जिलों में रह रहे लोगों का ब्योरा मांगा है। साथ ही नजर रखने को कहा गया है। इसको लेकर पुलिस सतर्क है और मकान मालिक एवं होटल मालिकों से बाहर से आकर रह रहे लोगों की वेरिफिकेशन कराने की बात कही है। इसके अलावा पीजी मालिकों को भी इस संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि यदि बिना वेरिफिकेशन के किरायेदार रहते मिले तो मकान या पीजी मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं मंगलवार की देर रात रोहतक पुलिस ने शहर की एक कॉलोनी में 11 कश्मीरी लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहतक के अलावा कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, झज्जर समेत विभिन्न जिलों में 800 से अधिक लोग रह रह रहे हैं। पुलिस के पास भी कुछ कश्मीरी लोगों का ब्योरा नहीं है। वहीं विभिन्न जिलों में 50 से अधिक कश्मीरियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ कश्मीरी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें