फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर मारपीट में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला जुगपुरा निवासी अजब सिह अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते पांच मार्च को सुबह करीब ग्यारह बजे उसका बेटा राजेंद्र (16)की जो मजदूरी करके घर वापस आ रहा था, मोहल्ला के राजा, धर्मेंद्र अहिरवार एवं सुनील अहिरवार अकारण उसके बेटे को अपने साथ ले जाकर कहीं बंधक बनाकर रात भर रखा और उसके बेटे के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गाली गलौज की और यह कहते हुए छोड़ दिया कि यदि उसने किसी को बताया कि उसे जान से मार देंगे। उसका बेटा डरा सहमा जब घर पहुंचा तो उसको काफी चोटें थी, तब उसने उससे पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें