ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए जा रहे कोविड वैक्सीन में युवाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को जनपद के 19 सत्रों में 1576 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 875 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। जहां पर युवा टीकाकरण के लिए विभाग के कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल पुरुष में 18 से 44 वर्ष के 88 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, जिला महिला अस्पताल में 90 महिलाओं कोविड टीका लगवाया। इसके अलावा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में 39, न्यू पीएचसी गोविंद नगर में 30, इसके अलावा रेन बसेरा में 183, रावर इंटर कॉलेज में 180 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, सूचना कार्यालय में 70, नगर संसाधन केंद्र में 50, जिला सत्र न्यायालय में 30, सीडीओ कार्यालय में 70 लोगों ने को भी टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पर 80, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा पर 110, सीएचसी मड़ावरा में 28, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में 107, सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र बार में 90, सीएचसी तालबेहट में 202 लोगों ने डोज लगवाए। न्यू पीएचसी बांसी में 69, बानुपर में 60 युवाओं ने टीकाकरण कराया। इस तरह कुल 1576 युवाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं 45 से अधिक उम्र के 875 लोगों ने डोज लगवाई।
शुक्रवार को कोविड वैक्शीनेशन को लगाए गए 19 सत्रों में 18 से 44 वर्ष के 1576 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 875 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण