फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के शव को एक साथ दी गई मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट/बिजरौठा। शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर दंपती की मौत के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार देर शाम गांव पहुंचे। इस दौरान रात में ही गमगीन माहौल में दोनों के शव का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से रविवार को बौलारी गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मालूम हो कि आर्थिक तंगी के चलते शनिवार को बौलारी मजरा निवासी कुंवरलाल ने पत्नी लाड़कुंवर के साथ झांसी से भोपाल की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी थी। एक साथ दंपती की मौत के बाद परिजनों का कोहराम मच गया था। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। देर शाम दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के जिन लोगों को घटना की जानकारी मिली वह कुंवरलाल के घर पर शोक संवेदना जताने पहुंचे। लोगों की जुबान पर उसकी सादगी और संघर्ष की कहानी ही सुनाई दे रही थी। रात करीब 8.30 बजे गांव बौलारी में स्थित खेत पर दोनों के शव को एक ही चिता पर बेटे ने मुखाग्नि दी। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। जानकारी के बाद भी राजनीतिक दलों का कोई नेता अथवा जनप्रतिनिधि मृतक परिवार के दरवाजे पर शोक संवेदना जताने नहीं पहुंचा। इस बात का सभी को मलाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें