ललितपुर। जनपद में दो सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए 3088 सैंपल की जांच के एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
जिले में एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य चल रही थी। इसको लेकर राहत महसूस कर रहे थे। दो सप्ताह बाद संक्रमण ने बुधवार को दस्तक दी। संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 3088 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1574 व एंटीजन किट से 1514 सैंपल लिए। एंटीजन किट की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला। बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में तालबेहट निवासी एक 47 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। अब संक्रमितों की संख्या 12705 पहुंच गई। इसमें 128 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 12576 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान एक संक्रमित का उपचार चल रहा है। बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 3020 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।