फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश ने किसानों के सामने पैदा की मुश्किल

विज्ञापन
कैप्सन - विरधा में पानी के खुलने का इंतजार करता किसान - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। क्षेत्र का किसान प्राकृतिक आपदा का शिकार होता नजर आ रहा है। पहले सूखे जैसे हालात और अब बारिश न रुकने से आधे से अधिक किसानों के खेत फसल बुवाई के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र का किसान पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के दंश को झेल रहा है। कभी किसान को सूखे ने बर्बाद किया और कभी फसल तैयार होने के समय अतिवृष्टि ने। हर बार की तरह इस बार भी किसान अच्छी पैदाबार की उम्मीद लगाए था। समय पर बारिश न होने से किसान परेशान रहा। बाद में जब बारिश हुई तो किसान प्रसन्न हो उठा, लेकिन किसान की यह प्रसन्नता उस समय काफूर हो गई जब लगातार बारिश होने से किसान अपने खेतों में फसलों की बुवाई नहीं कर सका। आज भी क्षेत्र के आधे से अधिक किसानों के खेत बुवाई के लिए बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।
- पहले भी कई वर्षों से क्षेत्र का किसान प्राकृतिक आपदा का सामना करता रहा है। इस बार भी मौसम के बदले मिजाज के चलते किसान ने फसल पैदा होने की आस छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवदयाल कड़ेसराकलां
- किसान पहले बारिश न होने के कारण फसल की बुवाई नहीं कर सका और अब लगातार बारिश से खेतों में जमीन गीली होने के कारण बुवाई नहीं कर पा रहा है।
- रमेश राजपूत, बम्होरीसर
- बारिश के इंतजार में किसानों ने इस बार फसल बुवाई की आस ही छोड़ दी है। अब वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर जाने की योजना बना रहे हैं।
- ओमप्रकाश, दिगारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें