फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने ट्रक चालक और क्लीनर को मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। राजमार्ग 44 पर ट्रक में आई खराबी ठीक करने उतरे ट्रक चालक और क्लीनर को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को राजमार्ग पर पवा साइन वोर्ड के समीप झांसी से ललितपुर की ओर जा रहे एक ट्रक का टायर में खराबी आने से चालक और क्लीनर उसे बदल रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घायलों के नाम रविंद्र (33) पुत्र जनक सिंह निवासी ग्राम अटा थाना मालथौन जिला सागर मध्य प्रदेश और प्रमोद (28) पुत्र हरिराम निवासी अर्जुन खिरिया थाना नाराहट जनपद ललितपुर बताए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें