ललितपुर। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर जोर आजमाइश चल रही है। गत दिवस नगर और ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें कई नेताओं ने साक्षात्कार में प्रतिभाग कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
संगठन की आम जन मानस में पैठ रखने वाले उन नेताओं को तरजीह दी जा रही है जो पार्टी के कार्यक्रमों में दिलचस्पी दिखाने के साथ जनता के सुख दुख में शामिल रहते हैं। गत दिवस जिला अस्पताल के पास स्थित होटल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व ललितपुर, जालौन प्रभारी राहुल रिछारिया व साथ आई टीम ने नगर एवं ब्लाक अध्यक्ष के सभी दावेदारों का साक्षात्कार लिया। इनमें इस मौके पर नगर अध्यक्ष के लिए हरीबाबू शर्मा, नवनीत किलेदार, रामनरेश दुबे, मुकेश रजक, अखिलेश मलैया, जाहिर सिंह वघेल, धर्म सिहं वर्मा, मोहन लाल राय एवं ब्लाक अध्यक्षों के लिए ब्रजेश शांडिल्य, डॉ. शशिकांत पाठक, ब्रजेश मिश्रा, सुनील पटैरिया, अरविंद रजक, इन्दल राजपूत. पुष्पेंद्र राजपूत, गणेश कुशवाहा, रामलेश राजपूत,नागेश रजक, लखन सहरिया, सुशील श्रीवास आदि ने साक्षात्कार दिया। इससे पहले सभी आगंतुकों को फार्म भरने के लिए दिए गए। इन सभी को चार दिन के भीतर फार्म भर कर जमा करने को कहा गया। इसके उपरांत चयनित किये जाने वाले पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र अभिशेख निवासी रोंड़ा को प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया ने लेपटॉप सौपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, महासचिव राकेश रजक एड, महासचिव पुनीत देवलिया एड, धनीराम, अहिरवार, जीवन बङकुल, प्रदीप रिछारिया, डॉ. रामसिंह यादव, महेंद्र पनारी जितेंद्र वंशकार मौजूद रहे।