ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा-जखौरा रेल खंड पर डाउन रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव खंभा नंबर 1052/14-16 पर बुधवार की सुबह पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलने पर दैलवारा रेलवे स्टेशन के उप स्टेशन अधीक्षक दिप्पू मिश्रा द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।