फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनयाना गांव में अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
अधूरा पड़ा सार्वजनिक शौचालय - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत बनयाना में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की अधिकांश राशि खर्च होने के बाद भी काम आधा अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं सीडीओ से निर्माण कार्य मानक के अनुसार करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करा रही है। इन शौचालयों की देखभाल एवं साफ-सफाई करने वाले को छह हजार रुपये प्रतिमाह और तीन हजार रुपये सामग्री खरीदने के लिए दिए जाने का प्रावधान है लेकिन जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के चलते यह अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसी योजना के तहत बनयाना गांव में एक शौचालय का निर्माण अभी तक पूरी नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मुताबिक शासन ने एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए 4.34 लाख की धनराशि आवंटित की गई थी जिसमें से 3.21 लाख रुपये अब तक इसके निर्माण में खर्च हो चुके हैं, इसके बाद भी अभी काम अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए डीएम व सीडीओ से जांच कर गुणवत्ता निर्माण जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें