फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में गंदगी देख सीएमएस ने कर्मचारियों से जताई नाराजगी

विज्ञापन
ब्लड बैंक में निरीक्षण करते सीएमएस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदान शिविर होने के चलते सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ब्लड बैंक के कमरों में अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई। कर्मचारियों की दोपहर तक साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह करीब 10.45 बजे सीएमएस ब्लड बैंक पहुंचे और सभागार व रक्तदान कक्ष का जायजा लिया। सभागार में व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उन्होंने कर्मचारियों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहां एसी लगवाने की जल्द व्यवस्था की जाएगी। रक्तदान कक्ष का एसी खराब होने पर उन्होंने यहां के कर्मचारी को सुधरवाने के निर्देश दिए। दीवारों पर धूल जमी देख उन्होंने संविदा कर्मचारियों को तलब कर कड़ी हिदायत दी। सीएमएस ने कहा कि यदि इसी तरह दीवारें मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान काउंसलर प्रतिभा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें