फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफर सेंटर बनकर रह गया जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के कंपनी बाग में आयोजित बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर गहरा रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं न सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। सामान्य इलाज में भी मरीज को रेफर कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि देर रात में इलाज के लिए आने वाले मरीज को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक न मिलने पर स्टाफ रेफर कर देता है। कहा कि इलाज करने से पूर्व मरीज को कोरोना जांच का बहाना बनाकर भी परेशान किया जाता है । इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार का भी बोलबाला है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जिला चिकित्सालय में व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाया जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएगी। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुंदेला , प्रदीप पंडित, भागसिंह पेंटर, अमित साहू, भैय्यन कुशवाहा, चंदर सिंह, सोहन राजपूत, अमित जैन, छोटू कुशवाहा , कैलाश झा, गफूर पेंटर,संतोष सोनी, पंकज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें