फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष बाद भी बनकर तैयार नहीं हो सका चिल्ड्रन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के तुवन चौराहा से तालाबपुरा मार्ग में साईं मंदिर के सामने बच्चों के मनोरंजन को अमृत योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा चिल्ड्रन पार्क सपना बनकर रह गया है। यहां पर तीन वर्ष बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। हालत यह है कि पार्क में घास नहीं लग पाई है। झूलों के स्टैंड मात्र ही लगे हैं। कई जगह पर गड्ढा बने हैं। तय अवधि बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में बच्चों को पार्क की सुविधा नही मिल पा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा तुवन चौराहा से तालाबपुरा मार्ग में साईं मंदिर के सामने बच्चों के मनोरंजन के लिए अमृत योजना अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क निर्माण बनाया जा रहा है। इसका निर्माण लगभग 58 लाख रुपये से किया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए झूला, घूमने के लिए चारों ओर पेवर ब्रिक्स सड़क, रात्रिकालीन खुलने की स्थिति में प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाने का प्रस्ताव है। साथ ही पार्क की खाली पड़ी जमीन में घास लगाई जानी है। इसके निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू किया गया था। लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। वर्तमान में पार्क के मैदान में घास नहीं लगाई गई है।
यही नहीं जमीन के गड्ढों तक को नहीं भरा गया है। पार्क में लगने वाले झूला के स्टैंड मात्र ही नजर आ रहा है। इन पर झूला नहीं लग पाए हैं। पार्क की आगे की बाउंड्री के किनारे बनी नाली भी खुली पड़ी है। इसे बंद न होने से दूषित दुर्गंध उठ रही है। पार्क बनकर तैयार होने की लगभग दो अवधि निकल चुकीं हैं, पर अब तक तैयार नहीं हो सका है। वर्ष 2021 मार्च में तैयार होने की अवधि थी, लेकिन नहीं हो सकी। इसके बाद नवंबर 2021 को रखा गया, इसके बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि जिम्मेदार भी दिसंबर 2021 में निर्माण कार्य पूरा करने का दावा कर चुके। अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को पार्क में मनोरंजन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पार्क के निर्माण की राशि अधूरी मिलने से कार्य प्रभावित हुआ है। अब राशि पूरी मिल चुकी है। घास व झूले लगना मात्र ही शेष रह गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद बच्चों के लिख खोला जाएगा। निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें