फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बार को मिला कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
सीएमओ को स्मृति चिन्ह देते एसीएमओ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर/बार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में कायाकल्प अवार्ड योजना का पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी के स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक डॉ. आर.के. सोनी, सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसीएमओ व क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजय भाले ने सीएससी के सभी स्टाफ को राज्य स्तर पर कायाकल्प पुरस्कार जीतने पर शुभकामनाएं दीं। क्वालिटी एश्योरेंस इकाई के जिला परामर्शदाता डॉ. तारिक अंसारी व जिला महिला चिकित्सालय के हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव ने कायाकल्प अवार्ड योजना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कायाकल्प योजना के आठ प्रमुख बिंदु पर कार्य किया जाता है। इनमें चिकित्सालयों की स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं में वृद्धि, स्वच्छता को बढ़ावा, जैविक कचरा निस्तारण, संक्रमण नियंत्रण, सुदढ़ीकरण, सहायक सेवाओं में वृद्धि, चिकित्सालय का सौंदर्यीकरण व पर्यावरण अनुकूल चिकित्सा इकाई बनाने के बिंदुओं पर कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार में एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसमें 75 प्रतिशत राशि अस्पताल में बेहतर सेवाओं व 25 प्रतिशत धनराशि अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए खर्च की जानी है।
विज्ञापन

सीएचसी तालबेहट अधीक्षक डॉ. अजय खरे ने पीएचसी बिरधा में एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के दौरान किए गए कार्यों व अपने अनुभवों को व्यक्त किया। उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है तो संक्रमण नियंत्रण व स्वच्छता पर विशेष प्रयास करना होगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. चतुर्भुज राजपूत ने कहा कि आगामी वर्षों में और बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया जाएगा। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया एवं समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। संचालन जिला क्यूआई मेंटर शालिनी दीक्षित ने किया। इस दौरान अतिथि डॉ. वी.के सिंह, ब्लॉक प्रमुख गुणमाला लोधी, नताशा पवार, ओमप्रकाश, महिपाल व सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें