फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: राज्यमंत्री ने मंच पर माथा टेककर किया कार्यकर्ताओं का अभिवादन, सरकार की योजनाओं को अलग अंदाज में बताया तो लोग हंस पड़े

Wed, 29 Dec 2021 10:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

ललितपुर के अजीतापुरा स्थित इंटर कॉलेज में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रदेश सरकार के विकास कार्य गिनाए और विपक्ष पर हमला किया।
विज्ञापन
ललितपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने इस अंदाज में किया अभिवादन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ बुधवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने अलग अंदाज में सरकार की योजनाओं को बताने लगे। वहीं, संबोधन खत्म होते ही उन्होंने मंच पर माथा टेकते हुए कहा कि आप लोग खूब तालियां बजाना, मैं सिर झुका कर प्रणाम करता हूं। मंत्री को ऐसा करता देख मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं सके।

विज्ञापन


नगर के अजीतापुरा स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए रसोई गैस और सामूहिक विवाह समारोह के सम्मानजनक आयोजन कराकर सभी वर्गों को लाभान्वित किया है।

मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष बोर्ड अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को सर्वसम्मति से देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था पर कांग्रेस की वंशवादी सोच के चलते उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है और अगर मोदी-योगी के विकास कार्य गिनाए जाएं तो कालचक्र भी कम पड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें