फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड निर्माण का काम पूरा नहीं, जांच के निर्देश

विज्ञापन
कच्ची शराव सहित महिला गिरफतार मड़ावरा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शकर पांडेय ने रोंडा में वर्ष 2016 से निर्माणाधीन बस स्टैंड अभी तक पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था की जांच कराने के निर्देश दिए। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख व उससे अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा कर विभागीय अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजनाओं की समीक्षा में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा भौंरट बांध का निर्माण कराया जा रहा है, इसके साथ ही रोहणी, जामनी एवं सजनम बांध पर भी निर्माण कार्य प्रगति पर है। बुंदेलखंड पैकेज के तहत शहजाद बांध पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण होने वाला है। थाना जाखलौन में आवासीय भवनों के निर्माण के लिए बजट की मांग शासन को भेज दी गई है। महरौनी में त्वरित आपूर्ति के तहत आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है, जो दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सौजना एवं बादरौन गोशालाओं का निर्माण नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। जल निगम के अंतर्गत पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा में बताया गया कि रानीपुरा एवं पवा ग्रामीण पेयजल योजनाओं का कार्य नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। महरौनी में अनावासीय भवनों के निर्माण का कार्य सितंबर 2021 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। डायट भवन निर्माण की समीक्षा में बताया कि भवन का निर्माण कार्य बजट आवंटन के पश्चात प्रारंभ किया जाएगा। ब्रिज कारपोरेशन के कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान में छपरट में जामनी नदी पर, पुतलीघाट एवं नीमखेरा-बरखेड़ा में पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है, जो 2020 तक पूर्ण करा लिया जाएगा।
मंडलायुक्त ने कहा कि जो भी संस्थाएं विधायक निधि से कार्य कर रही हैं, वे गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि एसएफसी की धनराशि से स्कूलों के कायाकल्प एवं खेल के मैदानों के चारों तरफ बाउंड्रीबाल का कार्य कराया जाए। मंडलायुक्त ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि का व्यय एवं व्यय के सापेक्ष कराए गए कार्यों की समीक्षात्मक आख्या तैयार कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें