फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: पत्थर से सिर कुचलकर ग्रामीण की दर्दनाक हत्या, पहले पार्टी के लिए बुलाया, फिर बंद कमरे में मिला शव

Thu, 21 Sep 2023 06:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

पत्थर से सिर कुचलकर ग्रामीण की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। जहां पार्टी के बहाने गांव से बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीण की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम सीरोंन कलां निवासी कमल सिंह (45) पुत्र रामसिंह की सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में एक मकान में बंद कमरे के अंदर पड़ा मिला। 

विज्ञापन


घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। परिजनों ने कुछ लोगों पर पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मालूम हो कि कमल सिंह ने बुधवार की रात को शहर के मोहल्ला नई बस्ती में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे अपने पुत्र और पुत्री को फोन कर जान को खतरा बताया था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो खोजबीन शुरू की गई। पुलिस को कमल सिंह का मोबाइल फोन टूटी हुई अवस्था में ब्याना नाला पुल पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस कमल सिंह की खोजबीन में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें