फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को वितरित की अभ्यास पुस्तिकाएं

Fri, 02 Oct 2015 02:18 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्माथ न्याय झांसी और बुंदेलखंड एकीकरण समिति द्वारा सहरिया समुदाय के बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं बांटी गईं।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय ग्राम दारूतला, प्राथमिक विद्यालय अमोदा और प्राथमिक विद्यालय दिदौनिया में लगभग 190 छात्र/छात्राओं को न्यास की ओर से 950 अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गईं। इसके अलावा मान्यवर कांशीराम कालोनी रामनगर के प्राथमिक विद्यालय में 140 बच्चों को 700 अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर न्यास की ओर से राजेश द्विवेदी ने कहा कि न्यास शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और नारी सशक्तीकरण द्वारा संपूर्ण बुंदेलखंड में समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन




इसके लिए न्यास के संस्थापक पूर्व सांसद डा. पं. विश्वनाथ शर्मा समाजसेवा में अपना जीवन समर्पित किए हुए हैं। इस मौके पर कैलाश नारायण पाठक, परमानंद तिवारी, डा. रतनलाल शर्मा, राजेश द्विवेदी, शिक्षक सुलोचना जैन, प्रतिभा तिवारी, प्रीतम लाल, पंकज ताम्रकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें