ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम बंगरिया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना तालबेहट के ग्राम नत्थीखेड़ा निवासी आशीष शिवहरे मंगलवार की दोपहर में नाराहट की ओर से ललितपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
उसे बिरधा सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 24 घंटे से अधिक समय बाद भी उसकी दुर्घटनाग्रस्त बाइक अब भी घटना स्थल पर ही रही। पुलिस ने उसे नहीं उठवाया। जिसके चलते अन्य दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रही।