फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावनी, बंडई व जमड़ार बांध परियोजना को बजट में मिला स्थान

विज्ञापन
dam.jpg - फोटो : dam.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी सरकार के बजट में ललितपुर में नए मेडिकल कॉलेज के अलावा राजकीय महाविद्यालय को कंपलीट करने, भावनी बांध, बंडई बांध व जमड़ार बांध परियोजनाओं के अधूरे पड़े काम पूरे कराने, पुनर्वास एवं मुआवजा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए बजट में ललितपुर के जाखलौन पंप केनाल पर बनाए गए सोलर पावर प्लांट के साढ़े तीन मेगावाट की यूनिट के कंपलीट होने के लिए राशि जारी करने की बात कही है। जखौरा में राजकीय महाविद्यालय के अधूरे काम को पूरा करने, भावनी बांध परियोजना के तहत मुआवजा राशि, बंडई और जमड़ार बांध परियोजना के पूर्ण कराने, पुनर्वास और मुआवजा राशि के लिए बजट में स्थान दिया गया है। वहीं, अमरपुर कृषि मंडी के पास प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार के बजट में स्थान दिया है। इससे अब ललितपुर में विकास के कार्यों में तेजी आ सकेगी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बताया कि यूपी सरकार के बजट में उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों में भावनी बांध, बंडई बांध और जमड़ार बांध परियोजना के पूर्ण करने को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें