फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को मजबूत किया जाएगा बीट सिस्टम: एसपी

विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते नवागंतुक पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने कहा कि महिला, बच्चों और बुजुर्ग संबंधी अपराध की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी। अधीनस्थों को एक्शन मोड़ में आने के लिए अलर्ट किया जाएगा, जबकि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीट सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर अतिक्रमण हटाने को थाना प्रभारियों को जिम्मेदार बनाया जाएगा। वह मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। एसपी ने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों, जिनसे कानून व्यवस्था के बिगड़ने का खतरा हो सकता है, उनके विषय में जानकारी व पड़ताल करके प्रभावी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीट सिस्टम को मजबूत करने पर काम किया जाएगा, थाना दिवस में आने वाली समस्याओं को संबंधित विभागों से सामंजस्य बनाकर सुलझाने की पूरी कोशिश होगी। शहर के यातायात सिस्टम को दुरुस्त करने और ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने की जरूरत बताई। इसके लिए संबंधित थानों के प्रभारियों को जिम्मेदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डायल 112 पर आने वाली सूचनाओं पर पीआरवी का रिस्पांस टाइम कम करने पर भी जोर रहेगा। पूर्व में हुई घटनाओं और उनमें संलिप्त अभियुक्तों, बेल और जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें