फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी नहर से ग्राम रघुनाथपुरा को जाने वाले मार्ग पर दलदल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
खस्ताहाल रघुनाथपुर मार्ग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के समीप पनारी स्थित गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर से ग्राम रघुनाथपुरा को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। इस सड़क का चौड़ीकरण व निर्माण कार्य चल रहा है, चौड़ीकरण में मिट्टी डाली गई है, जो बारिश से गीली होकर दलदल में बदल गई है। अब इस सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शहर के गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर मार्ग पर ग्राम पनारी से रघुनाथपुरा तक की सड़क उखड़ने से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है, इसके चलते दोनों ओर से खुदाई के बाद गिट्टी और अब मिट्टी डाली गई है, जो बारिश होने के चलते साइडों से बहकर बीच में आ गई है। इससे सड़क पर कीचड़ हो गया है। भारी वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। यहां से यात्रियों को वाहनों में हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, दो पहिया वाहन चालक भी फिसलकर गिर रहे हैं। महिलाओं को बाइक पर बैठाकर निकलने में दिक्कत बनी रहती है। इस क्षेत्र से आने वाले मरीज भी अस्पतालों में समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

----
सड़क पहले ही जर्जर हालत में थी, अब मिट्टी डालने से परेशानी और भी बढ़ गई है। दो पहिया वाहन चलाते समय फिसलकर गिरने का भय बना रहता है।
- प्रकाश राय
----
मिट्टी से कीचड़ हो गया है। अब सड़क के गड्ढों की जानकारी नहीं हो पाती है, जिससे वाहन गड्ढों में गिर जाते हैं।
- विकास प्रताप
---
आए दिन बाइक चालक मिट्टी से फिसलकर गिर रहे हैं। कई तो चुटहिल तक हो जाते हैं। इसके बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है।
- अनेक सिंह
---
सड़क खस्ताहाल हो गई है। इस पर दो पहिया वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
- विनय राजा
----
सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मिट्टी व गिट्टी डालकर चौड़ीकरण किया जा रहा है। शीघ्र ही यातायात सुगम होगा।
इंजीनियर अवधेश राय
अधिशाषी अभियंता
आरईएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें