फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाख से होगा तीन आयुष अस्पतालों का उच्चीकरण

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में आयुर्वेदिक पद्धति से बेहतर उपचार की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तीन अस्पतालों को उच्चीकृत किया जा रहा है। 45 लाख रुपये की लागत से तीन अस्पतालों में आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जहां पर आयुर्वेद के साथ ही योग द्वारा उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में लोगों ने एलोपैथिक पद्धति से अधिक आयुर्वेद का सहारा लिया है। आयुर्वेदिक दवाओं व चूर्णों की बिक्री एलोपैथी की अपेक्षा अधिक रही। वर्तमान में लोगों का रुझान आयुर्वेदिक पद्धति की ओर बढ़ रहा है। शासन ने जिले में आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा देने के लिए अस्पतालों का उच्चीकृत कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। यहां पर तीन अस्पतालों का उच्चीकरण किया जाना है। इनमें ब्लॉक बिरधा अंतर्गत जीरोंन, पाली और ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन है। इन अस्पतालों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। कार्यदायी संस्था का भी चयन कर लिया गया है। तीनों अस्पतालों का 15-15 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा।
आयुष मंत्रालय द्वारा तीनों अस्पतालों में आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां पर आयुर्वेदिक उपचार दिया जाएगा। इसके साथ ही योगाभ्यास भी कराया जाएगा। योग के माध्यम से बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी आसन सिखाए जाएंगे। योग के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से छुटकारा दिलाया जाएगा। योगाभ्यास में प्राणायाम व आसनों की जानकारी दी जाती है। इससे बढ़ते बीमारियों के ग्राफ को कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में है 32 आयुर्वेदिक व दो यूनानी अस्पताल
जिले में आयुर्वेदिक पद्घति से उपचार की सुविधा के लिए 32 अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दो यूनानी अस्पताल चल रहे हैं। इन अस्पतालों के सापेक्ष 22 चिकित्सक और 15 फार्मासिस्ट तैनात हैं। इनमें एक चिकित्सक झांसी में अटैच हैं, 21 अस्पतालों में चिकित्सक तैनात हैं। शेष 12 अस्पतालों को फार्मासिस्ट के सहारे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन अस्पतालों को उच्चीकृत किया जा रहा है। इन चिकित्सालयों में आयुर्वेद उपचार के साथ ही मरीजों को योग के माध्यम से भी स्वस्थ किया जाएगा।
- डॉ. धीरेंद्र कुमार बिजौरिया, जिला आयुर्वेदिक व होम्योपैथी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें