फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
मड़ावरा में मुख्य मार्ग पर लगा जाम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। कस्बा की मुख्य सड़क ही अतिक्रमण का शिकार हो गई है। सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों से आए दिन सड़क पर जाम लग रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मड़ावरा का बाजार प्रमुख बाजारों में से एक हैं। आसपास के कई गांवों के लोग यहां खरीदारी करते हैं। यह देख सब्जी दुकानदारों ने सड़क किनारे दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। इससे कस्बा की मुख्य सड़क पर आए दिन जाम लगने लगा है। सोमवार को एसडीएम एसपी सिंह ने अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अफसरों से वार्ता की। इस दौरान कस्बे में पसरे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने एवं सड़क किनारे लगने वाली फल-सब्जियों को मंडी-स्थल में व्यवस्थित करने पर चर्चा की। इस दौरान निर्णय हुआ कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के प्रथम चरण में सब्जी-फलों की दुकानों को हाट-पैठ में व्यवस्थित किया जाएगा, साथ ही सड़क किनारे की दुकानों के बाहर के टीन-शेड हटवाए जाएंगे।
कस्बे की मुख्य सड़क पर पसरे अतिक्रमण एवं सब्जी-फल की दुकानों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई बार भीड़ में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सूरज जैन मंडल अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन

-----
कस्बे मुख्य सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण एवं सरकारी भवनों के सामने गुमटी-खोके रखने से सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। राकेश सोनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि
-----
कस्बे में रोड पर लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण में अस्थाई अतिक्रमण हटवाने की आवश्यकता है। दुकानदार अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, वरना अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। एसपी सिंह, एसडीएम मड़ावरा

मड़ावरा में सड़क किनारे लगी ठेले व दुकानें- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें