फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष घोल रहे अखिलेश, उन्हें गंभीरता से न लें: नंदी

विज्ञापन
केबिनेट मंत्री को ज्ञापन देते भाजपा युवामोर्चा के नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद कई जनपदों में भड़की हिंसा को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हवालात में युवकों की पिटाई का वीडियो शेयर कर सरकार पर हमला बोला है। उनके बयान पर ललितपुर आए कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को गंभीरता से न लें। वह अमन चैन में विष घोलने का काम करते हैं। वह वोट के लिए ओसामा बिन लादेन को भी आदर्श बता सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश की हरकतें और उनके बयान बचकाने हैं। उस व्यक्ति से क्या उम्मीद कर सकते हैं , जो वोट के लालच में ऐसा ट्वीट कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वह रविवार को गिन्नौट बाग में आयोजित सभा के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें